नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने पर शख्स की दिनदहाड़े हत्या, सीएम गहलोत ने की शांति की अपील

अशाेक यादव, लखनऊ। राजस्थान के उदयपुर नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया स्टेटस लगाने पर एक व्यक्ति की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। बता दें ये वारदात उदयपुर के धानमंडी थाना क्षेत्र में हुई। मृतक कन्हैया लाल टेलरिंग की दुकान चलाते थे।
 
हत्यारे उनकी दुकान पर कपड़े सिलवाने के बहाने आए और उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं उन्होंने पूरी वारदात का वीडियो भी बनाया और उसे वायरल कर दिया। वहीं इस मामले पर सीएम अशोक गहलोत ने सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
 
 

Related Articles

Back to top button