
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, चित्रकूट: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय की इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी शाखा द्वारा संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत 18 सितंबर 2026 को कृषि संकाय के नानाजी देशमुख परिसर में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया [18-09-2026]।
विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. आलोक चौबे के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस पर्यावरण-अनुकूल कार्यक्रम में शिक्षकों, विश्वविद्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने मिलकर लगभग 70 पौधे रोपे। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने पौधों को लगाने के साथ-साथ उनके नियमित संरक्षण, उचित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से हरित परिसर के विकास और पर्यावरण संरक्षण के प्रति विशेष जागरूकता का संदेश दिया गया।

इस महत्वपूर्ण वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल संयोजन डॉ. उमेश कुमार शुक्ला द्वारा किया गया। इस पावन अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के नामित अधिकारी डॉ. आर.के. श्रीवास्तव, डॉ. एस.के. अरसिया सहित अधिष्ठाता प्रो. एच.एस. कुशवाहा, प्रो. देव प्रभाकर राय, प्रो. उमाशंकर मिश्रा, प्रो. योगेंद्र कुमार सिंह और डॉ. शिव शंकर सिंह सहित भारी संख्या में विश्वविद्यालय के कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।