
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, भोपाल : मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में इंदौर से भोपाल तक निकाली गई युवा साइकिल रैली के दौरान डीबीसीपीएल परियोजना क्षेत्र में यातायात सुरक्षा एवं टोल संचालन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की गई। बड़ी संख्या में शामिल युवाओं के बावजूद पूरे आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय या अवांछित घटना नहीं हुई तथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात और टोल संचालन सुचारु रूप से जारी रहा।
डीबीसीपीएल के डीजीएम (प्रोजेक्ट) अजय मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में परियोजना टीम ने जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं टोल संचालन दल के साथ समन्वय स्थापित कर रैली के सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण आवागमन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ कीं। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए आम यात्रियों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया।
इस अवसर पर परियोजना टीम ने यह संदेश दिया कि लोकतांत्रिक गतिविधियों का सम्मान करते हुए जनसुरक्षा, यातायात अनुशासन और प्रशासनिक समन्वय ही किसी भी बड़े आयोजन की सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। डीबीसीपीएल की सजग एवं समर्पित कार्यशैली ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि सुनियोजित प्रयासों से जनहित और यातायात व्यवस्था दोनों को समान रूप से सुरक्षित रखा जा सकता है।