उ.प्र. में कोरोना से अब तक 7877 संक्रमितों ने तोड़ा दम, 1985 नए पॉजिटिव मिले

अशाेक यादव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामलों में सुधार होता जा रहा है। रिकवरी रेट में भी इजाफा देखने को मिला है। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 1985 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 22 हजार 665 एक्टिव केस हैं। अब तक कुल पांच लाख 20 हजार 637 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। उन्होंने रिकवरी रेट को भी बेहतर बताया।

उ.प्र. में 94.46 प्रतिशत रिकवरी है। कोरोना से अब तक प्रदेश में 7877 संक्रमितों की मौत हो गई चुकी है। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि यूपी सरकार के निर्देश पर प्रदेश में कोरोना की जांच बढ़ाई गई है। एक दिन पहले यूपी में एक लाख 71 हजार 816 सैंपल्स की जांच की गई थी।

उ.प्र. में अब तक कुल एक करोड़ 99 लाख 60 हजार 393 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि सीएम योगी के निर्देश पर प्रदेश भर में जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। लोगों से कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की अपील की गई है। साथ ही मास्क के प्रयोग करने पर भी जोर दिया गया है। 

Related Articles

Back to top button