
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बरेली : रेल प्रशासन द्वारा आगामी उत्तर प्रदेश प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पी.ई.टी.)-2026 में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 05310/05309 बरेली-मथुरा कैंट-बरेली अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी का संचलन 25 एवं 30 अक्टूबर तथा 01 नवम्बर, 2026 को 03 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
05310 बरेली-मथुरा कैंट अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 25 एवं 30 अक्टूबर तथा 01 नवम्बर, 2026 को बरेली से 04.00 बजे प्रस्थान कर बदायूँ से 05.00 बजे, कासगंज से 06.10 बजे तथा हाथरस सिटी से 07.22 बजे छूटकर मथुरा कैंट 08.30 बजे पहुँचेगी तथा वापसी यात्रा में, 05309 मथुरा कैंट-बरेली अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 25 एवं 30 अक्टूबर तथा 01 नवम्बर, 2026 को मथुरा कैंट से 18.10 बजे प्रस्थान कर हाथरस सिटी से 19.12 बजे, कासगंज से 20.25 बजे तथा बदायूँ से 21.32 बजे छूटकर बरेली 23.00 बजे पहुँचेगी।
इस अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी में सामान्य द्वितीय/शयनयान/कुर्सीयान श्रेणी के 12 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 14 अनारक्षित श्रेणी के कोच लगाये जायेंगे।
अभ्यर्थियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 55346 कासगंज-लखनऊ जं. सवारी गाड़ी 25 एवं 30 अक्टूबर तथा 01 नवम्बर, 2026 को फर्रुखाबाद से 17.25 बजे के स्थान पर 18.00 बजे प्रस्थान करेगी।
इज्जतनगर मंडल से प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए लखनऊ जंक्शन – बरेली जंक्शन – लखनऊ जंक्शन विशेष गाड़ी का संचालन होगा
यात्रियों एवं प्रतियोगी परीक्षार्थियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 05011/05012 लखनऊ जंक्शन-बरेली जंक्शन-लखनऊ जंक्शन परीक्षा विशेष गाड़ी का संचालन किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 05011 लखनऊ जंक्शन-बरेली जंक्शन परीक्षा विशेष गाड़ी का संचालन दिनांक 24, 29 एवं 31 अक्टूबर, 2026 को तथा गाड़ी संख्या 05012 बरेली जंक्शन- लखनऊ जंक्शन परीक्षा विशेष गाड़ी का संचालन 25 एवं 30 अक्टूबर तथा 01 नवम्बर, 2026 को कुल 03 फेरों में किया जाएगा। गाड़ी संख्या 05011 लखनऊ जंक्शन से रात्रि 23ः35 बजे प्रस्थान कर ऐशबाग से 23ः52 बजे, अगले दिन मोहिबुल्लापुर से 00ः07 बजे, सिधौली से 00ः45 बजे, सीतापुर से 01ः25 बजे, हरगांव से 01ः52 बजे, लखीमपुर से 02ः18 बजे, गोला गोकरननाथ से 02ः47 बजे, मैलानी से 03ः30 बजे, पूरनपुर से 04ः13 बजे, पीलीभीत से 05ः30 बजे, भोजीपुरा से 06ः22 बजे, इज्जतनगर से 07ः05 बजे तथा बरेली सिटी से 07ः30 बजे प्रस्थान कर बरेली जंक्शन प्रातः 07ः45 बजे पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 05012 बरेली जंक्शन से 18ः00 बजे प्रस्थान कर बरेली सिटी से 18ः20 बजे, इज्जतनगर से 18ः35 बजे, भोजीपुरा से 19ः00 बजे, पीलीभीत से 20ः10 बजे, पूरनपुर से 21ः20 बजे, मैलानी से 22ः30 बजे, गोला गोकरननाथ से 22ः57 बजे, लखीमपुर से 23ः35 बजे, हरगांव से 23ः55 बजे, अगले दिन सीतापुर से 00ः25 बजे, सिधौली से 00ः57 बजे, मोहिबुल्लापुर से 01ः47 बजे तथा ऐशबाग से 02ः42 बजे प्रस्थान कर लखनऊ जंक्शन 03ः00 बजे पहुंचेगी।
इस विशेष ट्रेन में 10 सामान्य श्रेणी/जीएस-जीएससीएन कोच तथा 02 एसएलआर कोच सहित कुल 12 आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे।
