मुख्यालय के एक अधिकारी एवं तीन कर्मचारी सहित पश्चिम मध्य रेलवे के 82 रेलकर्मी सेवानिवृत्त

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जबलपुर : पश्चिम मध्य रेल के मुख्यालय में कार्यरत एक अधिकारी मुख्य इंजीनियर जगराम मीणा एवं तीन कर्मचारी वरिष्ठ अनुभाग अधिकारी (लेखा) मुकेश कुमार चौबे, वरिष्ठ अनुभाग अधिकारी (लेखा) घनश्याम रायना, सेक्शन इंजीनियर आईटी (लेखा) मनोज कुमार सिन्हा सहित जबलपुर, भोपाल, कोटा मण्डलों एवं दोनों कारखानों के कुल 82 रेलकर्मी सोमवार 31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत्त हुए। जिसमें मुख्यालय से 1 अधिकारी एवं 3 कर्मचारी, जबलपुर मंडल से 24 कर्मचारी, भोपाल मण्डल से 27 कर्मचारी, भोपाल कारखाना से 6 कर्मचारी, कोटा मण्डल में 21 कर्मचारी शामिल हैं।

पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय में माह के अंतिम कार्य दिवस 31 अगस्त 2026 को प्रमुख मुख्य दूरसंचार एवं संकेत इंजीनियर एकनाथ मोहकर, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मुकेश, प्रधान वित्त सलाहकार सुधीर कुमार, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी एस डी पाटीदार ने सभी संबंधित रेलसेवकों को सेवानिवृत्ति संबंधित दस्तावेज प्रदान किये। सेवानिवृत्ति पर रेल प्रशासन की ओर से स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन के लिए शुभकामनायें दी गईं।

सेवानिवृत्ति समारोह के अवसर पर उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (एच आर डी) संजय कुमार सिन्हा सहित कार्मिक एवं लेखा विभाग के अधिकारी, तथा कर्मचारी उपस्थित रहे। कर्याक्रम का संचालन सहायक कार्मिक अधिकारी (प्रशासनिक) शैलेन्द्र सिंह गौर द्वारा किया गया।

तीनों मण्डलों एवं कारखानों पर सेवानिवृत्त हो रहे सभी रेलकर्मियों को भी सेवानिवृत्ति संबंधित दस्तावेज प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनकी सेवानिवृत्ति पर रेल प्रशासन के द्वारा सुखी, स्वस्थ और समृद्ध जीवन के लिए शुभकामनाए दी गईं।

Related Articles

Back to top button