लखनऊ जंक्शन : शानदार वाटर फाउंटेन ‘प्यारा लखनऊ – हमारा लखनऊ’, स्टेशन के कॉन्कोर्स एरिया में स्थापित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा और स्टेशन की सुंदरता बढ़ाने के लिए एक और नया आकर्षण जुड़ गया है। एक शानदार वाटर फाउंटेन ‘प्यारा लखनऊ-हमारा लखनऊ’, स्टेशन के कॉन्कोर्स एरिया में स्थापित किया गया है, जो यात्रियों के लिए एक सेल्फी प्वाइंट बन गया है।

यह वाटर फाउंटेन न केवल यात्रियों को सुखद अनुभव प्रदान करता है, बल्कि इसकी सुंदर डिज़ाइन और आकर्षक लाइटिंग स्टेशन की खूबसूरती को भी बढ़ाती है। यात्री यहॉ रुककर अपने प्रियजनों के साथ फोटो खींच सकते हैं, और स्टेशन के वातावरण का आनंद ले सकते हैं।

वाटर फाउंटेन के आसपास का क्षेत्र साफ-सुथरा और आकर्षक बनाया गया है, जिससे यात्रियों को एक सुखद अनुभव प्राप्त हो रहा है। यह लखनऊ जंक्शन को और भी आकर्षक बना रहा है तथा यात्रियों के लिए एक यादगार स्थल भी बन गया है।

Related Articles

Back to top button