पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल : 27 रेल कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई एवं 09 को पदोन्नति

अशोक यादव, लखनऊ : पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राहुल यादव के नेतृत्व में सोमवार मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, लखनऊ स्थित बहुउद्देशीय हॉल में समापक भुगतान कार्यक्रम के अवसर पर मंडल वित्त प्रबंधक सचिन श्रीवास्तव एवं सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी प्रमोद कुमार भारती / द्वितीय की उपस्थिति में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्थान पर रिक्त हुए पदों के विरुद्ध 09 पात्र कार्यरत कर्मचारियों को तत्काल पदोन्नति आदेश प्रदान किए गए। रेलवे कर्मचारियों ने शीघ्र पदोन्नति का लाभ मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान 27 रेल कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई। सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी प्रमोद कुमार भारती/द्वितीय द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समापक भुगतान संबंधी प्रपत्र एवं सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर सेवानिवृत्त रेलकर्मियों के रेलवे के प्रति समर्पण, निष्ठा एवं अतुलनीय योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया तथा उनके स्वस्थ, दीर्घ एवं सुखद जीवन की कामना की गई। समापक भुगतान कार्यक्रम में मंडल के अन्य अधिकारी व कर्मचारी थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button