बाबा नीम करौली जी की करुणा- प्रेरणा से मानवीय सरोकारों का जीवंत उदाहरण बनी बृज की रसोई

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, आशियाना, लखनऊ : बाबा नीम करौली जी की सेवा-प्रेरणा से संचालित इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी (पंजी.) के सेवा उपक्रम बृज की रसोई द्वारा रविवार को आशियाना क्षेत्र में निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम शालीनता एवं सामाजिक मर्यादा के साथ संपन्न हुआ।

संस्था के संस्थापक विपिन शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर लगभग 1500 अकिंचन, असहाय, श्रमजीवी, कर्मकार एवं निराश्रितों विशेषकर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सम्मानपूर्वक छोला-चावल एवं बूँदी परोसी गई। सेवा में रसोई परिवार के वरिष्ठ सदस्य दिनेश चन्द्र श्रीवास्तव का विशेष सहयोग व योगदान रहा। उन्होंने अपनी सुपुत्री श्रीमती नूपुर श्रीवास्तव एवं सुधीर कुमार के पुत्र-रत्न (श्रीयान) प्राप्ति के उपलक्ष्य में केक काट कर यह सेवा समर्पित करते हुए कहा कि यह पहल सामाजिक सहभागिता साझा संकल्प है।

शर्मा ने समाज के सभी वर्गों से आह्वान किया कि सामूहिक सहयोग से ही यह पुण्य अभियान निरंतर आगे बढ़ सकता है।
जालिम सिंह ने कहा निर्धारित समयानुसार आरंभ हुए इस आयोजन में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था और वितरण अनुशासन को प्राथमिकता दी गई। आशीष शुक्ला ने बताया कि स्वयंसेवकों ने सुव्यवस्थित पंक्तियों के माध्यम से सेवा प्रदान की, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में पूर्ण हुआ। विकास पाण्डेय ने बताया कि यह पहल सतत जनसहयोग पर आधारित है।

दिवस श्रीवास्तव ने कहा कि समाज के वंचित तबकों तक सहायता पहुँचाना संस्था का केंद्रीय उद्देश्य है। संजय श्रीवास्तव ने बताया कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने सेवा प्रयास की सराहना करते हुए इसे सामाजिक अभिव्यक्ति बताया। कार्यक्रम में जालिम सिंह, दिनेश चन्द्र श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, शैलेश बाजपेई, बलवंत सिंह, अनुराग दुबे, अर्पित रावत, विकास पाण्डेय, मुकेश कनौजिया, सुधीर कुमार, दिवस श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार एवं नूपुर श्रीवास्तव सहित अनेक समाजसेवियों की सहभागिता रही।

बलवंत सिंह से हुई बातचीत में उन्होंने कहा समापन अवसर पर संस्था ने सेवाभावी कार्यकर्ताओं के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की ।

Related Articles

Back to top button