अजय राय ने कहा- तानाशाही से लड़ने को प्रेरणा देता है दशहरा का पर्व

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने विजयदशमी पर्व (दशहरा) के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखी, समृद्ध जीवन की कामना की है। अपने शुभकामना संदेश में अजय राय ने कहा है कि दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय एवं असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। यह पर्व समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करने और सत्य की राह पर चलने की संदेश देता है और न्याय के साथ खड़े होने व अन्याय, तानाशाही से लड़ने को प्रेरणा देता है।

Related Articles

Back to top button