Breaking News

यूपी में हो सकती है बारिश, मिल सकेगी उमस भरी गर्मी से राहत

अशाेक यादव, लखनऊ। यूपी के अलग-अलग जगहों पर बादल छाने लगे हैं। आने वाले दिनों में बारिश की आशंका जताई जा रही है। इसकी वजह से पिछले कुछ दिनों से लखनऊ के साथ साथ कई शहरों में गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग ने यूपी में 29 जून से 1 जुलाई के बीच मानसून के पहुंचने की संभावना जताई है। आइए जानते हैं शहर के मौसम का हाल…

लखनऊ

लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

वाराणसी

वाराणसी में अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

प्रयागराज

प्रयागराज में अधिकतम 40 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

कानपुर

कानपुर में अधिकतम 41 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अंदाजा है।

गोरखपुर

गोरखपुर में अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अंदाजा है। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे।

अयोध्या

अयोध्या में अधिकतम 30.9 और न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की आशंका है।

Loading...

Check Also

बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु शहर में हुआ विशेष वर्कशॉप का आयोजन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, प्रयागराज : लड़कियों की शिक्षा समाज की प्रगति का आधार है। ...