भारत के विकास के लिए महिलाओं का सशक्तीकरण जरूरी: मोदी

वडोदरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि 21वीं सदी में भारत के समग्र विकास के लिए महिलाओं का सशक्तीकरण और उनकी प्रगति जरूरी है। आदिवासी महिलाओं के लिए पोषण कार्यक्रम और कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करने के बाद यहां एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं के लिए उनकी पसंद का करियर चुनने में आने वाली सभी बाधाएं हटा दी हैं।

मोदी ने ‘गुजरात गौरव अभियान’ रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘21वीं सदी में भारत के विकास के लिए महिलाओं का तेजी से विकास और सशक्तीकरण जरूरी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरी सरकार ने महिलाओं के लिए उनकी पसंद का करियर चुनने में आने वाली सभी बाधाएं हटा दी हैं; उनके लिए सारे दरवाजे खोल दिए गए हैं।’’

Related Articles

Back to top button