गोरखपुर की ३९ महिला रेलकर्मियों ने किया अयोध्या धाम का भ्रमण; डीआरएम गौरव अग्रवाल की अनूठी कल्याणकारी पहल

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल द्वारा महिला सशक्तिकरण और कर्मचारी कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गोरखपुर परिक्षेत्र की महिला रेलकर्मियों के लिए एक दिवसीय विशेष ‘अयोध्या भ्रमण शिविर’ का शानदार आयोजन किया गया।

यह अनूठा शिविर मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के सीधे निर्देशन में ‘कर्मचारी कल्याण निधि’ के अंतर्गत मुस्तैदी से आयोजित किया गया। इस सांस्कृतिक व धार्मिक यात्रा के तहत गोरखपुर परिक्षेत्र की 39 महिला रेल कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक अपनी विधिक सहभागिता दर्ज कराई।

भ्रमण दल ने पावन अयोध्याधाम पहुँचकर नवनिर्मित भव्य श्री राम मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके उपरांत, सभी ने संकटमोचन हनुमानगढ़ी मंदिर में शीश नवाया तथा प्रसिद्ध लता चौक व सरयू नदी के तट पर स्थित राम घाट का दीदार किया। मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने बताया कि इस विधिक आयोजन का मुख्य उद्देश्य व्यस्त कार्यशैली के बीच महिला कर्मियों के मानसिक तनाव को कम करना तथा उनमें सामाजिक जुड़ाव व टीम भावना को विकसित करना है। जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु राव के अनुसार, मण्डल प्रशासन महिला रेलकर्मियों की कार्यस्थल पर सुरक्षा और सर्वांगीण कल्याण हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button