National Herald Case: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजधानी में ED के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ। नेशनल हेराल्ड केस के मामले में प्रवर्तन निदेशालय राहुल गांधी से आज पूछताछ करने के लिए बुलाया। वहीं राहुल गांधी के समर्थन में देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेशन कर रहे हैं। लखनऊ में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता पार्टी कार्यलय पर पहुंत कर विरोध प्रदर्शन किया।

पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पहले ही कांग्रेस कार्यालय में भारी संख्‍या में पुलिस बल तैनात कर द‍िया गया था। लखनऊ में कांग्रेस दफ्तर से लेकर ईडी दफ्तर तक मार्च को पुलिस ने इजाजत नहीं दी है। पुलिस ने नोटिस दी है कि लखनऊ धारा 144 लागू है इसलिए प्रदर्शन नहीं किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button