भारतीय हर हाल में आज ही छोड़ दें कीव, इंडियन एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी

496976306

नई दिल्ली। यूक्रेन की राजधानी कीव में स्थिति बिगड़ती जा रही है। इस बीच वहां फंसे भारतीयों को सख्त एडवाइजरी जारी हुई है। इसमें कहा गया है कि सभी भारतीय नागरिक और छात्र कीव को आज ही छोड़ दें। कहा गया है कि कीव छोड़ने के लिए जो साधन उनको मिले उसे तुरंत पकड़कर वे वहां से निकल लें। यूक्रेन और रूस के बीच जंग का आज छटा दिन है।

यूक्रेन का दावा है की अब रूस उस पर खतरनाक हथियारों से हमला कर रहा है,बीती रात यूक्रेन ने बताया की रूस ने रिहाशी इलाकों में फादर आफ बम यानी की वैक्यूम बम से हमला किया है। रूस यूक्रेन पर हमले लगातार तेज करता जा रहा है और तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस दौरान रूस ने यूक्रेन के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर हमला करके उन्हें तबाह कर दिया है।

इसी बीच रिहायशी इलाकों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। अब रूस कीव पर पूरी तरह कब्जा करने वाला है। भले ही रूस की ताकत बहुत ज्यादा है, बावजूद इसके यूक्रेन हार मानने को तैयार नहीं है और रूस को रोकने की हर मुमकिन कोशिश कर रहा है। अब रूस को टक्कर देने के लिए यूक्रेन के आम नगरिकों ने भी हथियार उठा लिए हैं।

Related Articles

Back to top button