
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जम्मू : कठुआ और माधोपुर, पंजाब के बीच बने रेल पुल संख्या 17 का जीर्णोद्धार कार्य पूरा हो गया है। शनिवार 30 मई को कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी, उत्तर रेलवे दिनेश चंद देशवाल ने पुल का निरीक्षण और गति परीक्षण किया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक, जम्मू विवेक कुमार और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
CRS ने अपने निरीक्षण के बाद ट्रेन संचालन को मंजूरी दे दी है, जल्द ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

पिछले साल 2025 में भारी बारिश और बाढ़ के कारण रावी नदी का पानी बहुत बढ़ गया था। तेज बहाव की वजह से इस पुल का एक पिलर क्षतिग्रस्त हो गया था। सुरक्षा के कारणों से ट्रेनों के परिचालन को रोक दिया गया था।
बाढ़ के बाद रेलवे ने तुरंत काम शुरू किया। क्षतिग्रस्त पिलर को नई मजबूत नींव के साथ दोबारा बनाया गया। गार्डर, डेक स्लैब और ट्रैक को भी बदला गया।
पुल के मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद CRS ने पुल की मजबूती, ट्रैक की लेवल, और बाढ़ सुरक्षा के सभी बिंदुओं की जांच की। अलग-अलग गति पर इंजन चलाकर पुल का टेस्ट भी किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार ने कहा : “टीम ने मुश्किल हालात में बहुत कम समय में पुल को ठीक किया है। CRS की मंजूरी के बाद इस रूट पर ट्रेनें सामान्य गति से चलेंगी।”
यह पुल पठानकोट-जम्मू-श्रीनगर रेल मार्ग का अहम हिस्सा है। इसके खुलने से़ जम्मू-कश्मीर आने-जाने वाले यात्रियों औऱ मालगाड़ियों को सीधा फायदा होगा। कटरा और जम्मू जाने वाले श्रद्धालुओंध को भी सुविधा मिलेगी। इस पुल की बहाली से ट्रेनों का संचालन समय पर होगा, साथ ही अमरनाथ यात्रा व ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विशेष ट्रेनों के संचालन में आसानी होगी।
जून महीने से बंद पड़ी कई ट्रेनें फिर से शुरूध होंगी, जैसे: 12207/12208, 14611/14612, 19107/19108, 22705/22706, 12549/12550
19415/19416
20847/20848
20985/20986
15 जून चलेगी अन्य ट्रेन
जिसमें, 12265,
14503/14504
22401/22402
22431/22432
22431/22432
15 जून से चलेगी शार्ट टर्मिनेटेड ट्रेनें
जिसमें
19223/19224
20433/20434
जम्मू मंडल यात्रियों की सुरक्षा और रेल सेवा को लगातार बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।