बाबा नीम करौली के अनुशरण से सेवा एवं संवेदना तक पहुँचा भोजन का निवाला : इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : प्रेरणास्रोत बाबा नीम करौली जी की प्रेरणा से इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी द्वारा संचालित बृज की रसोई के तत्वावधान में आशियाना क्षेत्र में निःशुल्क पौष्टिक भोजन वितरण सेवा आयोजित की गई।

दीपक भुटियानी ने अवगत कराया कि संस्था के स्वयंसेवकों ने लगभग 2 हजार से अधिक जरूरतमंद, असहाय, श्रमिक एवं वंचित परिवारों को राजमा-चावल परोस कर सेवा एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।

विकास पाण्डेय ने बताया कि जरूरतमंद, असहाय एवं निर्धन लोगों तक भोजन पहुँचाने की इस मुहिम को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए आमजन से सहयोग की अपील की गई है। उन्होंने लोगों से सेवा कार्य की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने तथा अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया।

संस्था के संस्थापक विपिन कुमार शर्मा ने कहा कि भोजन केवल आवश्यकता नहीं, बल्कि सम्मान और मानवीय संवेदना से जुड़ा विषय है। समाज के सक्षम नागरिकों की छोटी-सी भागीदारी भी किसी जरूरतमंद के जीवन में बड़ी राहत बन सकती है।

आशीष श्रीवास्तव ने बताया आज सेवा अभियान के सफल संचालन में सी.एच. त्रिपाठी, जालिम सिंह, दीपक भुटियानी, अजय कुमार, उमाशंकर यादव, विकास पाण्डेय, आशीष श्रीवास्तव, सत्यम वर्मा, बलवंत सिंह, मुकेश कनौजिया सहित अनेक स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

सी. एच. त्रिपाठी ने कहा संस्था कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी सेवाभावी नागरिकों एवं स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त करती है। सत्यम वर्मा ने कहा कि बृज की रसोई का उद्देश्य भोजन के माध्यम से जरूरतमंदों तक अपनापन और सम्मान पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button