ब्रेकिंग:

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरूण गोगोई का गुवाहाटी में हुआ निधन

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरूण गोगोई का सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने गुवाहाटी में अंतिम सांस ली। तरूण गोगोई की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में रखा गया था। जहां 5 बजकर 34 मिनट पर उनका देहांत हो गया।

गोगोई तीन बार असम के मुख्यमंत्री रह चुके थे। 84 साल के गोगोई बीती 25 अगस्त को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तरूण गोगोई के निधन पर तमाम राजनीतिक हस्तियों समेत पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

मोदी ने ट्वीट कर कहा कि तरूण गोगोई एक लोकप्रिय नेता और वरिष्ठ प्रशासक थे, जिन्हें असम और केन्द्र का कई वर्षों का राजनीतिक अनुभव था। इस दुख की घड़ी में मेरी सांत्वना उनके परिवार और समर्थकों के साथ है।

वहीं राहुल गांधी ने तरूण गोगोई के निधन पर ट्वीट करते हुए कहा कि तरूण गोगोई एक सच्चे कांग्रेसी नेता थे। उन्होंने सभी लोगों और असम के समुदायों को एक साथ लाने में पूरी जिंदगी समर्पित कर दी। मेरे लिए वह एक महान नेता और बुद्धिमान शिक्षक थे। मैं उन्हें प्यार और आदर करता हूं। मैं उन्हें याद करूंगा। मेरा प्यार और सहानुभूति, गौरव उनके परिवार के प्रति है।

Loading...

Check Also

संविधान की शपथ लेकर असंवैधानिक कार्य करना लोकतंत्र के लिए घातक – राम गोविंद चौधरी

लोकतांत्रिक व्यवस्था में सुधार की गुंजाइश या संविधान के नाम पर सिर्फ हंगामा खड़ा कर …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com