पूर्व भारतीय टेस्ट क्रिकेटर सदाशिव रावजी पाटिल का कोल्लापुर में निधन

भारतीय टीम के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर सदाशिव रावजी पाटिल का मंगलवार को कोल्लापुर में निधन को गया है। 86 वर्षीय रावजी पाटिल ने अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

कोल्हापुर जिला क्रिकेट संघ के पूर्व पदाधिकारी रमेश कदम ने बताया कि सदाशिव रावजी का कोल्हापुर की रुईकर कॉलोनी में मंगलवार तड़के सोते समय निधन हो गया।

उन्होंने 1955 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। लेकिन उसके बाद दुबारा टीम में जगह नहीं मिली।

सदाशिव रावजी पाटिल ने महाराष्ट्र के लिए 1952-1964 के बीच 36 प्रथम श्रेणी मैचों में 866 रन बनाए थे। वहीं उन्होंने 83 विकेट चटकाए। उन्होंने रणजी ट्राॅफी में महाराष्ट्र की कप्तानी भी की। बता दें कि पाटिल के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं।

Related Articles

Back to top button