ब्रेकिंग:

समुद्र में मिली इंसानी होंठ और दांत वाली मछली, सोशल मीडिया पर हुई वायरल

दुनियाभर में कई तरह की अजीबोगरीब चीजें पाई जाती हैं। ये चीजें इंसानों के सामने है भी और नहीं भी। वहीँ, कुछ चीजें ऐसी भी हैं जो एक जैसी होने पर कभी जब सामने आती हैं तो बेहद डरावनी लगती हैं।

क्या आप सोच सकते हैं कि पानी में रहने वाली कोई मछली इंसानी रूप में दिख सकती है। नहीं, ना लेकिन ऐसा हुआ है और ये अजीबोगरीब घटना हुई है मलेशिया में..

मलेशिया में इन दिनों एक मछली काफी लोकप्रिय हो रही है। इस मछली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।  ये मछली बेहद अनोखी है। इसे देखकर हर कोई काफी हैरान हैं।

दरअसल, इस मछली की अनोखी चीज हैं इसके होठ और दांत। इस मछली के दांत और होठ इंसानों की तरह हैं। इस मछली की तस्वीरों को देखर खुद वैज्ञानिक भी हैरान हैं और यही सोच रहे हैं कि आखिर ये कैसे संभव है कि किसी पानी में रहने जीव के इंसानी दांत और होठ कैसे हो सकता हैं।

बताया जाता है कि जिस मछली में इंसानी होठों और दांतों जैसी बनावट होती है वो खास होती हैं लेकिन वो मछलियों में दैत्य के समान होती हैं। इस तरह की मछली को टाइगर फिश नाम दिया गया है।

जानकारों का कहना है कि इस तरह की मछली दक्षिण पूर्व एशियाई क्षेत्र के पानी में पाई जाती है। इसके जबड़े काफी मजबूत होते हैं और ये भी सही है कि इस मछली के होंठ, और इंसानों जैसे दांत होते है। इतना ही नहीं, मछली की तस्वीरें देख कर कोई भी धोखा खा सकता है कि ये सही है या फोटोशोप है।

Loading...

Check Also

महाकुंभ 2025: श्रद्धालुओं हेतु प्रयाग जं. एवं फाफामऊ स्टेशन से आज 13 एवं 14 जनवरी को लखनऊ, जौनपुर, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट हेतु स्पेशल ट्रेनें

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, प्रयाग / फाफामऊ : महाकुम्भ में आये हुए श्रद्धालुओं हेतु प्रयाग …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com