राहुल गांधी: भारत ने कोविड-19 महामारी के टेस्टिंग किट खरीदने में की देरी, 10 लाख लोगों में सिर्फ 149 कोरोना टेस्ट

अशोक यादव, लखनऊ। कोविड-19 महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लॉकडाउन की समय सीमा 3 मई तक के लिए बढ़ा दी है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोविड-19 के संक्रमितों की जांच की व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है।

उन्होंने कहा कि भारत में 10 लाख लोगों में से सिर्फ 149 का टेस्ट हो पा रहा है। साथ उन्होंने कुछ अन्य देशों का भी जिक्र किया। 

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि भारत ने टेस्टिंग किट खरीदने में देरी की है। उन्होंने कहा कि हम टेस्टिंग करने के मामले में लाओस, नाइजर और होंडुरास के साथ खड़े हैं, जहां दस लाख लोगों पर क्रमश: 157, 182 और 162 लोगों की जांच हो रही है।

राहुल गांधी ने कहा है कि समूह स्तर पर जांच कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई का प्रमुख हथियार है। आज के समय में हम इस मामले में काफी पीछे हैं।

Related Articles

Back to top button