कोविड-19 से मरने वाले लोगों का धर्म कोई भी हो, उनका किया जाएगा शवदाह

अशोक यादव, लखनऊ: बृहन्मुंबई नगर निगम के आयुक्त प्रवीण परदेसी ने निर्णय लिया कि  कोविड-19 से मारे गए लोगों का धर्म कोई भी हो, उनका शवदाह किया जाएगा। दफनाने की अनुमति नहीं होगी।

इसके साथ ही यह भी कहा गया कि अंतिम संस्कार में पांच लोग से ज्यादा शामिल नहीं हो सकेंगे।उन्होंने कहा कि यदि कोई शव को दफनाने के लिए जोर देता है, तो उन्हें केवल तभी अनुमति दी जाएगी जब शव को मुंबई शहर के अधिकार क्षेत्र से बाहर ले जाया जाएगा।

मुंबई के महानगर क्षेत्र में कोरोना वायरस के 47 और पुष्ट मामलों के साथ संक्रमित लोगों की संख्या 170 हो गई है।

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश भर में बंद के बीच महाराष्ट्र सरकार ने प्रवासी मजदूरों के लिए 262 राहत शिविर बनाए हैं, जहां उन्हें भोजन और आश्रय मिलेगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button