बुलंदशहर सदर के भाजपा विधायक वीरेन्द्र सिंह सिरोही का निधन

लखनऊ। बुलंदशहर सदर विधायक वीरेन्द्र सिंह सिरोही का सोमवार सुबह बीमारी के चलते निधन हो गया। उन्होंनें दिल्ली के एक हाॅस्पिटल में अन्तिम सांस ली। करीब 74 वर्षीय वीरेन्द्र सिंह सिरोही को लीवर में बीमारी के चलते उनके परिजनों ने 8 फरवरी को दिल्ली के आईएलबीएस हाॅस्पिटल में भर्ती कराया था। उनके निधन से जनपद में शोक की लहर दौड़ गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सिरोही के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

 

सीएम योगी ने ट्वीट किया, ‘बुलंदशहर सदर से विधायक श्री वीरेंद्र सिंह सिरोही जी के निधन की खबर सुनकर व्यथित हूं। उनका जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि उनको अपने श्री चरणों मे स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस दारुण दुख को सहन करने का संबल प्रदान करें।’

Related Articles

Back to top button