स्‍मार्ट सिटी की स्‍मार्ट मीडिया सेल, कमिश्‍नर ने किया उद्घाटन

लखनऊ। राजधानी के लालबाग स्थित स्‍मार्ट सिटी आफिस में कमिश्‍नर मुकेश मेश्राम ने स्‍मार्ट मीडिया सेल का शुक्रवार को उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश, नगर निगम व जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

कमिश्‍नर ने कहा कि जल्‍द हमारा लखनऊ पूरी तरह स्‍मार्ट हो जाएगा। स्‍मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रभावी मॉनी‍टरिंग और उनके प्रचार -प्रसार के लिए इस मीडिया सेल को स्‍थापित किया गया है। यहां से स्‍मार्ट सिटी परियोजनाओं का सोशल मीडिया पर भी प्रचार प्रसार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button