औरैया। कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड पर मंगलवार की सुबह अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई। जिससे कार सवार महिला घायल हो गई। घायलवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जनपद कानपुर नगर मोहल्ला किदवई नगर निवासी प्रीति सचान 30 वर्ष पत्नी एस एच सचान मंगलवार की सुबह करीब साढे 9 बजे निजी कार से जा रही थी। तभी औरैया कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड पर कार चालक को अचानक झपकी आ गई। जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसी के चलते कार में बैठी महिला गाड़ी के अंदर खडबडा गई। जिससे वह घायल हो गई। घायलवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसे जाने दिया।
Related Articles
सहगल ने परिसर में निर्माणाधीन वेलोड्रोम (साईकिल ट्रैक) के निर्माण में धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी, सख्त कार्रवाई करने के निर्देश अपर मुख्य सचिव ने जूनियर ऑल इण्डिया नेहरू कप विजेता खिलाड़ियों सहित एथलेटिक्स, फुटबाल, बैडमिंटन के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया
September 25, 2022