
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / गाजियाबाद : कर देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में खुशी का माहौल है। सिमरन वर्तमान में प्रदेश के पंचायती राज विभाग में जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) के पद पर कार्यरत हैं।
सिमरन की सफलता पर पंचायती राज विभाग के निदेशक धीरेंद्र सिंह सचान ने उनसे फोन पर बातचीत कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सिमरन ने अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि खिलाड़ियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
दिल्ली एयरपोर्ट पर होगा सम्मानपूर्वक स्वागत
निदेशक धीरेंद्र सिंह सचान ने सिमरन की उपलब्धि के सम्मान में विशेष स्वागत व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आगमन के समय सिमरन का सम्मानपूर्वक स्वागत किया जाए और उन्हें भव्य स्वागत के साथ लखनऊ लाया जाए।
पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिखा चुकी हैं दम
सिमरन इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर चुकी हैं। उन्होंने पेरिस पैरालंपिक गेम्स-2024 में कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा, वर्ष 2024 और 2025 की वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण और रजत पदक हासिल किए। वह वर्ष 2020 के पैरालंपिक खेलों में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
धीरेंद्र सिंह सचान, जो ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश साइकिलिंग एसोसिएशन के चेयरमैन भी हैं, ने कहा कि सिमरन प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ खेल के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उनका संघर्ष और समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने विश्वास जताया कि सिमरन भविष्य में भी देश और प्रदेश का नाम रोशन करती रहेंगी।