
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, गोरखपुर : रेल प्रशासन द्वारा आगामी उत्तर प्रदेश प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पी.ई.टी.)-2026 में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ियों का संचलन निम्नवत किया जायेगा।
05151/05152 आजमगढ़-गोरखपुर-आजमगढ़ अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी
05151 आजमगढ़-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 24, 29 एवं 31 अक्टूबर, 2026 को (03 फेरों के लिये) आजमगढ़ से 19.00 बजे प्रस्थान कर मऊ से 20.05 बजे, इन्दारा से 20.20 बजे, बेलथरा रोड से 20.45 बजे, भटनी से 21.40 बजे तथा देवरिया सदर से 22.07 बजे छूटकर गोरखपुर 23.55 बजे पहुँचेगी तथा वापसी यात्रा में, 05152 गोरखपुर-आजमगढ़ अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 25 एवं 30 अक्टूबर तथा 01 नवम्बर, 2026 को (03 फेरों के लिये) गोरखपुर से 18.30 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 19.30 बजे, भटनी से 19.55 बजे, बेलथरा रोड से 20.45 बजे, इन्दारा से 21.25 बजे तथा मऊ से 21.45 बजे छूटकर आजमगढ़ 23.00 बजे पहुँचेगी।
05153/05154 बलिया-कानपुर सेंट्रल-बलिया अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी
05153 बलिया-कानपुर सेंट्रल अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 24, 29 एवं 31 अक्टूबर, 2026 को (03 फेरों के लिये) बलिया से 19.30 बजे प्रस्थान कर यूसुफपुर से 20.04 बजे, गाजीपुर सिटी से 20.37 बजे, औंड़िहार से 21.22 बजे, वाराणसी सिटी से 22.12 बजे, वाराणसी जं. से 22.30 बजे, बनारस से 22.50 बजे, ज्ञानपुर रोड से 23.37 बजे, दूसरे दिन प्रयागराज रामबाग से 00.45 बजे, प्रयागराज जं. से 01.05 बजे, सिराथू से 02.00 बजे तथा फतेहपुर से 02.47 बजे छूटकर कानपुर सेंट्रल 06.00 बजे पहुँचेगी तथा वापसी यात्रा में, 05154 कानपुर सेंट्रल- बलिया अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 25 एवं 30 अक्टूबर तथा 01 नवम्बर, 2026 को (03 फेरों के लिये) कानपुर सेंट्रल से 12.55 बजे प्रस्थान कर फतेहपुर से 14.12 बजे, सिराथू से 15.42 बजे, प्रयागराज जं. से 18.15 बजे, प्रयागराज रामबाग से 18.30 बजे, ज्ञानपुर रोड से 19.42 बजे, बनारस से 21.03 बजे, वाराणसी जं. से 21.20 बजे, वाराणसी सिटी से 21.35 बजे, औंड़िहार से 22.22 बजे, गाजीपुर सिटी से 23.07 बजे तथा यूसुफपुर से 23.32 बजे छूटकर दूसरे दिन बलिया 01.15 बजे पहुँचेगी।
05007/05008 गोरखपुर-लखनऊ जं.-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी
05007 गोरखपुर-लखनऊ जं. अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 24 एवं 31 अक्टूबर, 2026 को (02 फेरों के लिये) गोरखपुर से 20.35 बजे प्रस्थान कर आनन्द नगर से 21.37 बजे, सिद्धार्थनगर से 22.09 बजे, बढ़नी से 22.42 बजे, तुलसीपुर से 23.09 बजे, बलरामपुर से 23.40 बजे, दूसरे दिन गोंडा से 01.15 बजे, करनैलगंज से 01.53 बजे, बुढ़वल से 02.22 बजे, बाराबंकी से 03.05 बजे तथा बादशाह नगर से 03.48 बजे छूटकर लखनऊ जं. 04.45 बजे पहुँचेगी तथा वापसी यात्रा में, 05008 लखनऊ जं.-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 25 अक्टूबर एवं 01 नवम्बर, 2026 को (02 फेरों के लिये) लखनऊ जं. से 20.55 बजे प्रस्थान कर बादशाह नगर से 21.28 बजे, बाराबंकी से 22.07 बजे, बुढ़वल से 22.32 बजे, करनैलगंज से 23.07 बजे, गोंडा से 23.45 बजे, दूसरे दिन बलरामपुर से 00.22 बजे, तुलसीपुर से 00.50 बजे, बढ़नी से 01.25 बजे, सिद्धार्थनगर से 02.07 बजे तथा आनन्द नगर से 02.40 बजे छूटकर गोरखपुर 04.00 बजे पहुँचेगी।
