इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुआ विमुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : सोमवार इंदिरा गांघी प्रतिष्ठान में विमुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री अनिल राजभर ने सरदार वल्लभभाई पटेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा- विमुक्त जातियों पर अंग्रेजों द्वारा लगाये गये क्रिमिनल एक्ट को यदि किसी ने हटाने का काम किया तो वो सरदार वल्लभभाई पटेल ने किया। सभी विमुक्त जातियां सदैव सरदार पटेल जी की आभारी रहेंगे एवं अनिल राजभर ने कहा मैं सभी विमुक्त जातियों की तरफ से उत्तर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करता हूं। सरकार ने विमुक्त जातियों के उत्थान और कल्याण के लिए विमुक्त आयोग के गठन के लिए एक बहुत बडा कदम उठाया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा विमुक्त जातियों की आवाज सदैव अनिल राजभर उठाते रहे और 31 अगस्त को विमुक्त जातियों का कार्यक्रम और सम्मेलन कई वर्षों से कई जनपदों में करते चले आ रहे हैं, जिससे आज विमुक्त जातियों में जागरूकता है देश की आजादी में विमुक्त जातियों की एक अहम और जिम्मेदार भूमिका सदैव रही है।

कार्यक्रम में पिछडा आयोग के सदस्य शिवमंगल बियार, उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन भारत भीम जनार्दन चौहान ने किया। कार्यक्रम का आयोजन मुन्ना प्रसाद राजभर, रानू प्रताप राजभर, राजेश राजभर, गुड्डू राजभर, भुनेश्वर राजभर, रामस्वर्थ राजभर, हरिकेश राजभर, बीना राजभर आदि ने किया।

Related Articles

Back to top button