नवकल्पना’ के तहत बीबीएयू विद्यार्थियों के लिए फील्ड विजिट आयोजित, स्टार्टअप इकोसिस्टम की मिली व्यावहारिक जानकारी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (IIC), सांख्यिकी विभाग तथा सेंटर फॉर इनोवेशन, इन्क्यूबेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (CIIE) के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों के लिए ‘नवकल्पना – बीबीएयू फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड इन्टरप्रेन्योरशिप’ के तहत एक फील्ड/एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय ‘इन्टरप्रेन्योरशिप एवं स्टार्ट अप’ था। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल जी के निर्देशन में आयोजित किया गया।

जिसमें मुख्य तौर पर नवकल्पना के कंसल्टेंट प्रो. मनोज जोशी, इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल और सेंटर फॉर इनोवेशन, इन्क्यूबेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप के अध्यक्ष प्रो. नवीन कुमार अरोड़ा, स्कूल ऑफ फिजिकल एंड डिसीजन साइंस के संकायाध्यक्ष प्रो. सुरिंदर कुमार, नवकल्पना की इन्क्यूबेटर मैनेजर श्रीमती मधुलिका एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. राहुल वार्ष्णेय उपस्थित रहे। इस गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों को इन्क्यूबेशन यूनिट की कार्यप्रणाली, नवाचार एवं उद्यमिता की संभावनाओं तथा स्टार्टअप विकसित करने की प्रक्रिया से व्यावहारिक रूप से परिचित कराना था।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने में नवकल्पना के कंसल्टेंट प्रो. मनोज जोशी, IIC & CIIE के अध्यक्ष प्रो. नवीन कुमार अरोड़ा एवं स्कूल ऑफ फिजिकल एंड डिसीजन साइंस के डीन प्रो. सुरिंदर कुमार का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

श्रीमती मधुलिका, इन्क्यूबेटर मैनेजर, नवकल्पना, ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए इन्क्यूबेशन यूनिट के उद्देश्यों एवं उद्यमिता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचारी सोच विकसित करने, नए अवसरों की पहचान करने तथा अपने विचारों को व्यावहारिक एवं संभावित स्टार्टअप में परिवर्तित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने रचनात्मकता, समस्या-समाधान तथा उद्यमशील दृष्टिकोण को विकसित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. राहुल वार्ष्णेय ने बताया कि इस फील्ड विजिट ने विद्यार्थियों को नवाचार एवं उद्यमिता की व्यावहारिक समझ प्रदान की। समग्र रूप से यह गतिविधि विद्यार्थियों के लिए एक ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी अनुभव रही तथा इसने उन्हें नवीन विचारों को विकसित करने और उन्हें स्टार्टअप के रूप में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।

फील्ड विजिट के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ आगे बढ़कर नवाचार, इन्क्यूबेशन और स्टार्टअप इकोसिस्टम को समझने का अवसर प्राप्त हुआ। विद्यार्थियों ने जाना कि इन्क्यूबेशन सुविधाएं किस प्रकार नवीन विचारों को विकसित करने तथा संभावित उद्यमियों को मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करने में सहायक होती हैं। इस अवसर पर विद्यार्थियों में उद्यमिता के प्रति जागरूकता, रचनात्मक सोच, अवसर पहचानने की क्षमता और आत्मविश्वास विकसित हुआ। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को पारंपरिक करियर विकल्पों के साथ-साथ उद्यमिता को भी एक संभावित करियर विकल्प के रूप में देखने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर सांख्यिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. सुभाष कुमार यादव, प्रो. मधुलिका दुबे, डॉ. अमित कुमार मिश्रा , डॉ. मीनाक्षी मिश्रा , डॉ. प्रयास शर्मा, अन्य शिक्षक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button