
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पूर्वाेत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन लखनऊ मण्डल द्वारा बंदरियाबाग लखनऊ स्थित ‘संस्कृति‘ अधिकारी क्लब में पूर्वाेत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन लखनऊ की अध्यक्षा श्रीमती श्रुति गुप्ता की अध्यक्षता एवं सचिव श्रीमती स्मृति सिंह सचान के नेतृत्व में सावन महीने में हरियाली तीज के शुभ अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत-संगीत एवं अन्य मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला सदस्याओं के लिए विभिन्न प्रकार के रोचक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हरियाली तीज के इस आयोजन ने सभी सदस्याओं को आपसी सौहार्द, उमंग एवं उल्लास के साथ भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ने का अवसर प्रदान किया।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबन्धक (परि0) श्रीमती नीतू, महिला कल्याण संगठन, पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ की उपाध्यक्ष श्रीमती मानसी सिंह, कोषाध्यक्ष श्रीमती अंकिता गंगवार एवं संगठन की अन्य सदस्याएँ उपस्थित रहीं।