ग्रामोदय विश्वविद्यालय में बी.एससी. (ऑनर्स) कृषि की काउंसिलिंग संपन्न

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, चित्रकूट : महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बी.एससी. (ऑनर्स) कृषि में प्रवेश हेतु काउंसिलिंग प्रक्रिया संपन्न हुई। विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 एवं 22 अगस्त 2026 को पी.ए.टी. 2026 में अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर फ्री सीट एवं पेमेंट सीट पर प्रवेश के लिए काउंसिलिंग आयोजित की गई।

अध्यक्ष प्रवेश समिति ने बताया कि काउंसिलिंग विश्वविद्यालय परिसर स्थित तुलसी सभागार में हुई। प्रवेश प्रक्रिया में अभ्यर्थियों ने प्रत्यक्ष एवं ऑनलाइन दोनों माध्यमों से सहभागिता की।

Related Articles

Back to top button