कांग्रेस की हरदोई बैठक में कार्यकर्ताओं की अंशू अवस्थी को कांग्रेस इंडिया गंठबंधन का विधानसभा प्रत्याशी बनाने की मांग

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, हरदोई : जनपद हरदोई के विधानसभा संडीला के ब्लॉक भरावन के समीप कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई, बैठक में संगठन सृजन अभियान के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ऑब्जर्वर और राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री पवन गोदारा, जिला अध्यक्ष विक्रम पांडे, कांग्रेस के तेज तर्रार प्रवक्ता अंशू अवस्थी, प्रदेश महासचिव सैफ अली नकवी, और कांग्रेस के नेता & कार्यकर्ता बैठक में शामिल रहे ।

बैठक में किसान नेता वसीम अंसारी ने कांग्रेस सदस्यता ग्रहण की, वसीम अंसारी को पूर्व मंत्री पवन गोदारा, प्रवक्ता अंशू अवस्थी और प्रदेश महासचिव सैफ अली नकवी ने सदस्यता दिलाई, दिल्ली से आए ऑब्जर्वर पूर्व मंत्री पवन गोदारा ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया, कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी को विधानसभा 161- संडीला से कांग्रेस इंडिया गठबंधन का प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की !

कार्यकर्ताओं ने कहा कि अंशू अवस्थी जी क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहते हैं, सभी क्षेत्रीय नागरिकों की उनकी समस्या और मुद्दों पर लड़ाई लड़ते हैं, संघर्ष करते हैं और कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में खड़े रहते हैं , इसलिए उनको यहां से चुनाव लड़ाया जाए, यदि प्रवक्ता तेज तर्रार नेता अंशू अवस्थी जी प्रत्याशी होंगे तो हम लोग उनको यहां से जिताकर उत्तर प्रदेश की विधानसभा में पहुंचाएंगे ।

कार्यक्रम में बोलते हुए कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कहा कि क्षेत्र में बहुत समस्याएं हैं, अब बदलाव की जरूरत है, आप सभी की, प्रत्येक क्षेत्रीय नागरिक की समस्या पर मैं संघर्ष करूंगा, और लड़ाई लडूंगा, संडीला विधानसभा के प्रत्येक नागरिक की समस्या मेरी जिम्मेदारी है और उनके साथ खड़ा रहूंगा ।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी के विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन किया गया, उद्घाटन में दिल्ली से आए राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री पवन गोदारा, जिला अध्यक्ष विक्रम पांडे, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष भरावन रामनरेश अर्कवंशी, ब्लॉक अध्यक्ष संडीला नसीम वारसी, जिला महासचिव महताब अहमद, जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह, सियाराम मौर्य, सागर रावत, अरुण यादव, मुन्ना अंसारी, शुभम मिश्रा, सुमित मिश्रा, डॉक्टर राजपाल, गरीबे गौतम, मोल्हे साईं, चुन्नू रावत, सोनू अर्कवंशी, नरेंद्र दीक्षित, निर्मल अर्कवंशी, न्याय पंचायत अध्यक्ष नजीर अहमद, परसा मोहमदिन पुर यासीन, चंद्रशेखर शर्मा, सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button