
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पर्यटन एवं संस्कृति विभाग उ0प्र0 द्वारा प्रदेश में पर्यटन के विस्तार एवं विकास हेतु कार्यदायी संस्था उ0प्र0 राज्य विकास निगम लि0 द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभिन्न जनपदों में स्वीकृत 176 परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। इनमें राज्य योजना, मुख्यमंत्री पर्यटन, विकास सहभागिता योजना, नैमिष तीर्थधाम, उ0प्र0 शुक्रतीर्थ विकास परिषद, जिला योजना तथा चित्रकूट धाम विकास परिषद की योजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही इन परियोजनाओं की डेडलाइन भी तय कर दी गयी है। परियोजनाओं को पूरा करने में विलम्ब के लिए संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारी एवं परियोजना प्रबंधक जिम्मेदार होगे।
यह जानकारी सोमवार यहां प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि आस्था के साथ विरासत का संरक्षण एवं सांस्कृतिक पुनरोत्थान हेतु यह योजनाएं स्वीकृत की गयी हैं। इनका मुख्य उद्देश्य पूरे प्रदेश के आस्था स्थलों का जीर्णोद्धार करके श्रद्धालुओं के लिए बुनियादी सुविधाएं सृजित कराना है। इस तरह विकास को आस्था से जोड़कर पर्यटन को बढ़ावा देना है। वर्ष 2017 के बाद प्रदेश में पर्यटकों के आगमन में कई गुना बढ़ोत्तरी हुई है। वर्ष 2025 में 01 अरब लगभग 56 करोड़ पर्यटक आये। इसमें 36 लाख विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं।
उन्हांेने बताया कि राज्य योजना के अंतर्गत सीतापुर, हरदोई, बलिया, चित्रकूट, उन्नाव, बांदा, कानपुर देहात, ललितपुर, देवरिया, झांसी, पीलीभीत, चन्दौली, रायबरेली, ललितपुर, शाहजहांपुर, झंासी, बरेली, बलरामपुर, गोरखपुर, देवरिया, अयोध्या, चन्दौली, आगरा, चन्दौली, चन्दौली तथा मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना के अंतर्गत झांसी, इटावा तथा उ0प्र0 चित्रकूटधाम विकास परिषद की योजनाएं शामिल है। इसी प्रकार राज्य योजना के अंतर्गत हापुड़, कानपुर देहात, वाराणसी, ललितपुर, आजमगढ़, संतकबीरनगर, पीलीभीत, सिद्धार्थनगर, बस्ती, सुलतानपुर, श्रावस्ती, बिजनौर, बहराइच, शाहजहांपुर, बदायूं, मऊ, अमरोहा, कन्नौज, फर्रूखाबाद, कासगंज, शामली, गोरखपुर, बरेली, कौशाम्बी, मुजफ्फरनगर की परियोजनाएं शामिल हैं। इसी प्रकार जिला योजना के अंतर्गत रायबरेली, गोण्डा, बलिया तथा हरदोई की पर्यटन विकास योजनाएं शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार शुक्रतीर्थ विकास परिषद मुजफ्फरनगर तथा राज्य योजना अंतर्गत सहारनपुर, उन्नाव, रामपुर, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, जालौन, अलीगढ़, एटा, सीतापुर, सम्भल, बलरामपुर, मऊ तथा झांसी में संचालित परियोजनाएं शामिल हैं। इनमें अधिकांश परियोजनाओं की भौतिक प्रगति 50 प्रतिशत से अधिक है और निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य तेजी से क्रियान्वित किया जा रहा है।