
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : रविवार 28 जून 2026 को यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा स्टेशन पर चल रहे अमृत भारत स्टेशन स्कीम (ABSS) से संबंधित कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिए उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री समर्थ गुप्ता ने सुलतानपुर स्टेशन का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन पर चल रहे एबीएसएस कार्यों का अवलोकन किया तथा वाणिज्य विभाग से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान यात्री सुविधाओं, टिकटिंग व्यवस्था, पूछताछ केंद्र, खानपान, प्रतीक्षालय एवं स्टेशन परिसर की समुचित व्यवस्था की समीक्षा की गई।

यह निरीक्षण यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर रेल सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में उत्तर रेलवे की सतत प्रतिबद्धता का हिस्सा है।