शिवपुर – उतरेटिया – शिवपुर मेमू का हरपालगंज एवं पटना–कोटा एक्सप्रेस का जौनपुर सिटी स्टेशन पर ठहराव

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के अंतर्गत आने वाले हरपालगंज रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार 26 जून 2026 से गाड़ी संख्या 64281/64282 शिवपुर–उतरेटिया–शिवपुर मेमू ट्रेन का ठहराव प्रदान किया गया है । इस अवसर पर विधायक बदलापुर, रमेश चंद्र मिश्रा द्वारा हरपालगंज रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इन ट्रेनों के ठहराव के उपरांत गाड़ी संख्या 64281 (शिवपुर–उतरेटिया) मेमू हरपालगंज स्टेशन पर प्रातः 06:27 बजे पहुंचेगी तथा 06:28 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 64282 (उतरेटिया–शिवपुर) मेमू हरपालगंज स्टेशन पर रात्रि 20:21 बजे पहुंचेगी तथा 20:22 बजे प्रस्थान करेगी।

इसके अतिरिक्त शुक्रवार 26.06.2026 को जौनपुर सिटी स्टेशन पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण विभाग (उत्तर प्रदेश, सरकार) गिरीश चन्द्र यादव एवं सांसद राज्यसभा श्रीमती सीमा द्विवेदी द्वारा गाड़ी संख्या 13239 पटना–कोटा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । इस कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक, लखनऊ, श्रीमती नीलिमा सिंह उपस्थित रही l ट्रेनों के ठहराव के इसी क्रम में दिनांक 27 जून 2026 से गाड़ी संख्या 13240 कोटा–पटना एक्सप्रेस का जौनपुर सिटी स्टेशन पर ठहराव भी प्रारंभ हो जाएगा । गाड़ी संख्या 13239 (पटना–कोटा एक्सप्रेस) जौनपुर सिटी स्टेशन पर सायं 17:41 बजे पहुंचेगी तथा 17:43 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 13240 (कोटा–पटना एक्सप्रेस) जौनपुर सिटी स्टेशन पर दोपहर 12:33 बजे पहुंचेगी तथा 12:35 बजे प्रस्थान रहेगा ।
इन ठहरावों से जौनपुर सिटी और हरपालगंज क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में अतिरिक्त सुविधा प्राप्त होगी तथा स्थानीय रेल यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button