
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा नारी सशक्तिकरण और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लखनऊ मण्डल की महिला कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय ‘महिला पर्यटन एवं भ्रमण’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे लखनऊ से नैमिषारण्य तीर्थ स्थल एवं आसपास के पर्यटन स्थलों का 35 महिला कर्मचारियों को रेल प्रशासन द्वारा जलपान एवं भोजन तथा सुरक्षा एवं स्वास्थ्य प्रबंधन के साथ निःशुल्क भ्रमण कराया गया।

इस दौरान उन्हें नैमिषारण्य तीर्थ स्थल के साथ चंद्रिका देवी मंदिर, चक्रतीर्थ स्थल, वेदव्यास जी, हनुमान गढ़ी मंदिर, ललिता देवी मंदिर, बाला जी मंदिर तथा विष्णु मंदिर आदि के दर्शन कराए गए।

मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने कहा की इस तरह के आयोजन महिलाओं में आत्मनिर्भरता और पर्यटन के प्रति जागरूकता को बढ़ाते हैं तथा सांस्कृतिक विरासत का प्रसार भी करते है।