देश को धोखा देने वाले नरेंद्र मोदी – अमित शाह देश के गद्दार हैं : अजय राय, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

राहुल यादव, लखनऊ : गुरुवार उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष & पूर्व मंत्री अजय राय ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उनको देश का गद्दार कहा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, और अमित शाह पर देशवासियों को धोखा देने का आरोप लगाया , और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों को आर्थिक संकट में डालने का जिम्मेदार ठहराते हुए देशवासियों के हितों और सुरक्षा को विदेशी हाथों गिरवीं रखने का आरोप लगाया, प्रेस वार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के साथ पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी, वाइस चेयरमैन मनीष हिंदवी, वरिष्ठ प्रवक्ता अंशू अवस्थी, प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता और अनुसूइया शर्मा उपस्थित रही।

प्रेसवार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि मेरे पास प्रमाण और सबूत हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा गद्दार हैं, ये देशवासियों से गद्दारी करते हैं, गद्दारी का भाजपा और संघ का पुराना इतिहास रहा है, राहुल गांधी जी ने जो कहा है वह एकदम सच है।

अजय राय ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2014 के समय मोदी के लोगों ने मुझे खरीदने की कोशिश की, मेरा जमीर नही खरीद पाए तो केजरीवाल को वाराणसी में लाकर चुनाव लड़ाया, ये इनका चरित्र है ।

देश आज आर्थिक संकट में पहुंच गया है इसीलिए 10 साल सत्ता में रहने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों को सीख दे रहे हैं और खुद कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेलोडी टोफी खिला रहे रील बना रहे, प्रधानमंत्री कहते हैं कि सोना मत खरीदो , पेट्रोल – डीजल मत खर्च करो, पेट्रोल टंकियों पर तेल नहीं है , कहते हैं कि विदेश यात्रा मत करो लेकिन खुद विदेश जाकर पिकनिक मना रहे हैं, 10 साल में सैकड़ों विदेश यात्राएं प्रधानमंत्री ने की और देश का पैसा उड़ाया लेकिन उससे देश को क्या मिला।

अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बेच रहे हैं, देश की संपत्तियों को बेच रहे हैं और कहा था कि देश नही बिकने दूंगा लेकिन आज देश की नवरत्न कंपनियों को अपने उद्योगपति मित्र को बेच रहे हैं ये गद्दारी नही तो क्या है ।

अजय राय ने कहा कि भाजप नरेंद्र मोदी की 10 साल की सरकार में 89 पेपर लीक हो गए , इलेक्ट्रोल बांड का हिसाब देशवासियों को क्यों नहीं दे रहे ? अभी हाल में नीट का पेपर लीक हुआ, 23 लाख नौजवानों का भविष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अँधेरे में कर दिया है, 89 पेपर लीक कोई सामान्य लीक होना नही ये देश के युवाओं के भविष्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार की गद्दारी है, मेरी छोटी बेटी आस्था जिसने इस परिक्षा की तैयारी की और बताया कि परीक्षा बहुत अच्छा हुआ लेकिन फिर परीक्षा लीक हो गई । अभी महोबा में एक बेटी का बलात्कार के बाद आग से दागा गया, नौजवानों पर टिप्पणी की जा रही काकरोच कहा जा रहा लेकिन प्रधानमंत्री के मुंह से एक शब्द नही निकलता।

अजय राय ने शिक्षा के मंदिर विश्वविद्यालयों के संघीकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि आज विश्वविद्यालयों को बर्बाद किया जा रहा है, जो शिक्षा के मंदिर होते थे वहां अब कुलपति और प्रोफेसर बनने के लिए शैक्षिक योग्यता नही पूछी जाती बल्कि यह पूछा जाता है कि संघ की आयु कितनी है। उसी क्रम में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय जिसे मदन मोहन मालवीय जी ने काशी नरेश और हजारों लोगों से सहयोग – मदद मांगकर बनाया, विश्वस्तरीय शिक्षा का केंद्र बनाया उसे भाजपा बर्बाद करने पर तुली है, BHU को संघ का बड़ा अड्डा बना दिया।

अजय राय ने कहा कि भाजपा और संघ का गद्दारी का इतिहास रहा है, इसके जो आदर्श हैं सावरकर , वो अग्रेंजों से पेंशन (60 रुपये) लेकर देश से गद्दारी करते थे , स्वतंत्रता सेनानियों की मुखबिरी अग्रेजों से करते थे ।

अजय राय ने कहा कि जो राहुल जी ने कहा ये गद्दार हैं हम इसका पूरा समर्थन करते हैं, आज मोदी भाजपा सरकार से किसान परेशान है, देशवासी परेशान हैं जनता इनकी विदाई की तैयारी कर चुकी है ।

Related Articles

Back to top button