उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के 33 रेल कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के 33 रेल कर्मचारी गुरुवार 30 अप्रैल 2026 को अपनी समर्पित रेल सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस अवसर पर इन कर्मचारियों के सम्मान में मंडल कार्यालय के सभागार में एक गरिमामय सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक, शूरवीर सिंह चौहान ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों का स्वागत करते हुए उनके द्वारा दी गई सेवाओं की सराहना एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समापक भुगतान प्रपत्र प्रदान किए। इन प्रपत्रों के अंतर्गत देय धनराशि संबंधित कर्मचारियों के नामांकित बैंक खातों में आरटीजीएस के माध्यम से सीधे प्रेषित की जाएगी, जिससे राशि उनके खातों में स्वतः जमा हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button