वाराणसी मंडल से सेवानिवृत्त होने वाले 09 रेल कर्मचारियों को समापक भुगतान, सेवानिवृत्ति से रिक्त 04 पदों पर पदोन्नति

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन की अध्यक्षता में गुरुवार 30 अप्रैल, 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले विभिन्न विभागों से कुल 09 कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय वाराणसी के प्रेमचंद सभागार कक्ष में उनके समापक धनराशि का भुगतान किया गया ।

इस अवसर पर सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी वीरेन्द्र यादव,सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी दयाशंकर समेत लेखा एवं कार्मिक विभाग के निरीक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे ।

इस अवसर मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की लम्बी और उत्कृष्ट सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की भारतीय रेल आप सभी के परिश्रम,समर्पण और ईमानदारी के कारण भारतीय रेल न सिर्फ प्रगति कर रही है बल्कि विभिन्न मानको के सुधार के साथ यात्री सुविधाओ में बढ़ोत्तरी,सुरक्षा एवं संरक्षा में सुधार के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर भी विकसित कर रही है । सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी अपनी धनराशि की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें और सोच समझ कर ही इन्वेस्ट करें । उन्होंने विभिन्न प्रकार के साइबर क्राइम के बारे में बताते हुए सतर्कता बरतने तथा अपना बचा हुआ समय अपने परिवार और समाज के कल्याण में समर्पित करने का अनुरोध किया ।

मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि वाराणसी मंडल के कार्मिक विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लगन एवं मेहनत से कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के दिन ही उनके रिक्त पद पर वरीयता क्रम में आ रहे 04 कर्मचारियों को पदोन्नति पत्र सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों से दिलवाया गया है।

  1. लल्लन प्रसाद वर्मा, स्टेशन अधीक्षक /बकुल्हां के रिक्त पद पर विरेंद्र कुमार को पदोन्नत किया गया है।
  2. बिनोद राम, कारपेंटरI /छपरा के रिक्त पद पर आर.के.विश्वकर्मा को पदोन्नत किया गया है।
  3. प्रमोद कुमार राय, वरिष्ठ तकनीशियन/छपरा के रिक्त पद पर संतोष कुमार को पदोन्नत किया गया है।
  4. अब्दुल रहीम, ट्रैक मैन/भाटपार रानी के रिक्त पद पर अरविंद कुमार को पदोन्नत किया गया है।
    इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने सेवानिवृत होने वाले सभी कर्मचारियों को सेवा मेडल पहनकर पीपीओ, मेडिकल कार्ड प्रदान कर एवं पुष्प माला पहनाकर अग्रिम जीवन हेतु शुभकामनाएं दी और उनकी लम्बी एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए आभार प्रकट किया । इसके पूर्व सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी वीरेन्द्र यादव ने सभी सेवानिवृत होने कर्मचारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया । उन्होंने सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए सेवानिवृत कर्मचारियों को आई कार्ड, सेवा प्रमाण पत्र, पी.पी.ओ , डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र एवं सम्बन्धी सभी दस्तावेजों के विषय में विस्तार से बतलाया और उनको समझाया कि वे अपनी प्राप्तियों का बहुत सोच समझ कर उपयोग करें । उन्होंने कहा कि आप सभी ने अपने जीवन का एक लम्बा समय रेलवे को दिया है। आप के किसी भी तरह की समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जायेगा। गुरुवार 30 अप्रैल, 2026 को वाराणसी मंडल से सेवानिवृत्त होने वाले कमर्चारियों में सर्व नरेश कुमार/वाणिज्य अधीक्षक/ज्ञानपुर रोड,सुकदेव उरांव/कांटावाला/करीमुद्दीनपुर,लल्लन प्रसाद/स्टेशन अधीक्षक/बकुल्हाँ,बिनोद राम/कारपेंटर/छपरा,गंगा तिवारी/तकनीशियन/मऊ,प्रमोद कुमार राय/वरिष्ठ तकनीशियन/छपरा,सैयद कमर अब्बास/कार्यालय अधीक्षक/भण्डार/भटनी,नंदकिशोर प्रसाद/ट्रैक मैन/छपरा एवं अब्दुल रहीम/ट्रैक मैन/भाटपार रानी आदि कर्मचारी शामिल थे।

Related Articles

Back to top button