पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों संग गोमतीनगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल रेल यात्रियों की सुरक्षा एवं यात्री सुविधा हेतु निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने शुक्रवार अपर मण्डल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्रीमती नीतू एवं मण्डल के शाखाधिकारियों की उपस्थिति में गोमतीनगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के आरम्भ में उन्होंने गोमतीनगर स्टेशन पर द्वितीय इंट्री फ्लाईओवर एरिया एवं एयर कॉनकोर्स तथा प्रथम इंट्री पर सरकुलेटिंग एरिया, पार्किंग, विद्युत व्यवस्था, पेयजल तथा साफ-सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को यात्री सुविधाओं को और बेहतर किये जाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर/समन्वय, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक/सा0, वरिष्ठ मण्डल यॉत्रिक इंजीनियर/समन्वय, सहायक वाणिज्य प्रबन्धक, सहायक मण्डल इंजीनियर/लाइन, सहायक परिचालन प्रबन्धक/कोचिंग व अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button