पूर्वाेत्तर रेलवे : गोरखपुर जं0 तथा लखनऊ जं0 स्टेशनों पर अवैध वेंडरों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में गोरखपुर जं0 तथा लखनऊ जं0 स्टेशनों पर अवैध वेंडरों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

इस अभियान के अंतर्गत गोरखपुर जं0 स्टेशन पर विभिन्न मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों 15653 सिलचर एक्सप्रेस, 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस, 15010 इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस, 12565 बिहार सम्पर्कक्रांति एक्सप्रेस, 12555 गोरखधाम एक्सप्रेस, 15565 वैशाली एक्सप्रेस, 15204 बरौनी एक्सप्रेस, 13019 बाघ एक्सप्रेस तथा 02563 नई दिल्ली विशेष गाड़ी में सघन जांच की गई। इस अभियान में 12 अनाधिकृत वेंडरों को पकड़ा गया।

इसके अतिरिक्त लखनऊ जं0 स्टेशन पर अनाधिकृत वेंडरों से 168 अधोमानक बोतलों को जब्त कर नियमानुसार एल.पी.ओ. में जमा कराया गया।

यह अभियान यात्रियों को ओवरचार्जिंग तथा अनाधिकृत वेंडरों से बचाने के उद्देश्य से संचालित किया गया। मंडल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु इस प्रकार के अवैध वेंडरों के विरुद्ध विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Related Articles

Back to top button