बीबीएयू और इंस्टीट्यूट फॉर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट, लखनऊ के मध्य हुये समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में शुक्रवार 10 अप्रैल को बीबीएयू और इंस्टीट्यूट फॉर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट, लखनऊ के मध्य समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल द्वारा की गयी। इसके अतिरिक्त मुख्य तौर पर डीन ऑफ अकेडमिक अफेयर्स प्रो. एस. विक्टर बाबू, इंस्टीट्यूट फॉर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट के संस्थापक निदेशक एवं एमडी समाधान, लखनऊ के सीए मुकेश शुक्ला एवं सीओई प्रो. विक्रम सिंह यादव मौजूद रहे।

कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने इस अवसर पर बताया कि यह समझौता ज्ञापन दोनों संस्थानों को उद्यमिता विकास के क्षेत्र में सहयोग प्रदान करेगा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों के स्टार्टअप हेतु आवश्यक बुनियादी ढांचे का विकास किया जाएगा तथा छात्रों एवं शोधार्थियों को ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडेक्ट’ और ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन क्यूज़ीन’ कार्यक्रमों में भागीदारी के लिए प्रेरित एवं तैयार किया जाएगा।

इसका समझौते का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमिता के अवसरों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है। साथ ही, शोधार्थियों द्वारा किए जा रहे प्रोजेक्ट्स के लिए विशेष रोडमैप तैयार किया जाएगा, उद्योग-विशिष्ट कार्यशालाओं का वार्षिक कैलेंडर बनाया जाएगा, जिससे व्यावसायिक अवसरों को प्रदर्शित किया जा सके। इसके अतिरिक्त, बीबीएयू के विद्यार्थियों को सेल्फ पेस्ड शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी, वर्चुअल इंडस्ट्रियल टूर आयोजित किए जाएंगे तथा विद्यार्थियों में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन विकसित किया जाएगा। समाधान द्वारा बीबीएयू के उभरते उद्यमियों को इनक्यूबेशन एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर डायरेक्टर, रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रो. शिशिर कुमार, आईक्यूएसी डॉयरेक्टर प्रो. शिल्पी वर्मा, सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स समिति के अध्यक्ष प्रो. नवीन कुमार अरोड़ा, डॉ. सुभाष मिश्रा, डॉ. अर्पित शैलेश एवं आईआईडी टीम से डॉ. अमित कुमार सिन्हा और अनुराग मिश्रा मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button