नेताजी श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव रात्रिकालीन टूर्नामेंट का वीडियो कांफ्रेसिंग से अखिलेश यादव ने किया उद्घाटन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : गोण्डा में आयोजित नेताजी श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव रात्रिकालीन टूर्नामेंट प्रीमियरलीग सीजन 6 का रविवार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वीडियो कांफ्रेसिंग से उद्घाटन किया। उन्होंने टूर्नामेंट के सभी आयोजकों एवं प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा खेल व्यक्तित्व में टीम भावना का विकास करता है और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को जन्म देता है।

स्मरणीय है, पिछले कई वर्षों से गोंडा में टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होता रहा है। इस वर्ष नेताजी श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की याद में नगर अध्यक्ष श्री मुजम्मिल सिद्दीकी उर्फ मतीन सिद्दीकी एवं फहीम सिद्दीकी, सभासद नगर पालिका परिषद, गोण्डा द्वारा अपने साथियों के सहयोग से यह टूर्नामेंट आयोजित है।

टूर्नामेंट की विजेता टीम को 3,00,000/-रू0 (तीन लाख रुपये), उपविजेता टीम को 1,50,000/-रू0 (एक लाख पचास हजार रुपये) तथा सेमीफाइनल हारने वाली टीम को इलेक्ट्रिक स्कूटी कमेटी के द्वारा प्रदान की जाती है।

श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव की स्मृति में रात्रिकालीन टूर्नामेंट में शेरे हलधलमऊ, फाइन फर्नीचर गोंडा, रायल सीसी गोंडा, न्यू जनता मेडिकल हाल, अखिलेश 11 गौरा चौकी, चंदौसी चैलेंजर संभल, राहुल 11, बाराबंकी, राधे ट्रेडर्स गोंडा, रबीश 11 सीतापुर, पुलिस लाइन गोंडा, एफसीसी बहराइच, कामाक्षी ग्रुप बाराबंकी, शाने मछरेहटा, गैलेक्सी शू सेंटर गोंडा, जीपीएस आरएनसी, तथा टीम शारिक तारीक 11 भोपाल, कुल 16 टीमों ने प्रतिभाग किया।

टूर्नामेंट में समाजवादी पार्टी के सहयोगी सर्वश्री अरशद हुसैन जिलाध्यक्ष, आश्रय गुप्ता महानगर अध्यक्ष, राकेश कुमार वर्मा पूर्व मंत्री, सूरज सिंह, सरफराज हुसैन सोनू, मुश्फिक खान, हफीज मलिक शामिल रहे तथा टूर्नामेंट आयोजक कमेटी के सदस्य सर्वश्री जावेद अली, नूर मोहम्मद शिब्लू, अब्दुल्लाह अंसारी, जावेद अख्तर मन्टू, दानियाल जमशेद, फैसल खान, काशिफ खान ओसामा रहे है।

Related Articles

Back to top button