अवैध वेंडरों के विरुद्ध कार्रवाई : लखनऊ स्टेशन पर 05 अनाधिकृत विक्रेता पकड़े गए

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : यात्रियों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खानपान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार 01 अप्रैल, 2026 को लखनऊ स्टेशन पर सघन जांच अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर गाड़ी संख्या 13006 तथा प्लेटफॉर्म संख्या 4/5 पर गाड़ी संख्या 15119 में जांच की गई।

इस दौरान वाणिज्य विभाग की कैटरिंग टीम एवं आरपीएफ/लखनऊ के संयुक्त प्रयास से कुल 05 अनाधिकृत विक्रेताओं को पकड़ा गया, जो बिना किसी वैध प्राधिकरण/दस्तावेज के निम्न गुणवत्ता के खाद्य पदार्थ बेचते हुए पाए गए। यात्रियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तत्काल कार्रवाई की गई तथा सभी अनाधिकृत विक्रेताओं को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पकड़े गए विक्रेताओं को जब्त खाद्य सामग्री एवं अन्य संबंधित वस्तुओं सहित आगे की विधिक कार्रवाई हेतु आरपीएफ/लखनऊ को सौंप दिया गया है। उत्तर रेलवे यात्रियों से अपील करता है कि वे केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही खाद्य सामग्री क्रय करें तथा किसी भी प्रकार की शिकायत हेतु रेलवे हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button