कृषि विज्ञान केन्द्र, मझगवां में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, चित्रकूट- मझगवां : दीनदयाल शोध संस्थान कृषि विज्ञान केंद्र, मझगवां, सतना की वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक मंगलवार को दीनदयाल शोध संस्थान के राष्ट्रीय संगठन सचिव अभय महाजन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम गत वर्ष की वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक में प्राप्त सुझावों पर की गई कार्यवाही, प्रगति आख्या 2025 एवं कार्ययोजना वर्ष 2026 की प्रस्तुति कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. नवीन कुमार शर्मा एवं विभाग सह: वैज्ञानिकों द्वारा की गई।

इस अवसर पर अभय महाजन, संगठन सचिव दीनदयाल शोध संस्थान, डॉ. एस.आर.के. सिंह, निदेशक भा.कृ.अनु.प.-कृषि तकनीकी अनुसन्धान अनुप्रयोग संस्थान जोन -9, जबलपुर (आभासी माध्यम), डॉ.एच.एस. कुशवाहा प्रोफेसर सस्य विज्ञान विभाग कृषि, म.गाँ.चि.ग्रा.वि.वि.चित्रकूट, डॉ. एस.के.त्रिपाठी अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय रीवा, डॉ. ए. के. भौमिक अधिष्ठाता ए.के.एस. विश्वविद्यालय सतना, डॉ. कृष्णा पाण्डेय किसान मोर्चा अध्यक्ष सतना, डॉ. राजेंद्र सिंह नेगी वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केंद्र चित्रकूट (उ.प्र.), डॉ. केवल सिंह बघेल वरिष्ठ तकनिकी अधिकारी कृषि विज्ञान केंद्र रीवा, राम सिंह बागरी सहायक संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग सतना, सी. पी. निगम कृषि अभियांत्रिकी सतना, राजेश कुमार मौर्य क्षेत्रीय प्रबंधक इफको सतना, मोहन सिंह मरावी अनुविभागीय अधिकारी उद्यान, मझगवां, अजीत सिंह सदस्य देवीपुर, शिव कुमार सिंह सदस्य ग्राम देवीपुर, अनुसुइया कुशवाहा सदस्य ग्राम देवरा, श्रीमती साधना तिवारी माधवगढ़, डॉ. एस.पी. त्रिपाठी ग्राम हरदुआ, दिनेश कुमार त्रिपाठी हरदुआ, चन्दन सिंह ग्राम सोहास एवं जिले के सभी विकासखण्ड से प्रगतिशील किसानों की सहभागिता रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button