नवरात्रि के दौरान जम्मू और कटरा रेलवे स्टेशनों पर ‘विशेष सुरक्षा एवं सुविधा अभियान’ चलाया गया

भीम प्रकाश शर्मा, जम्मू : चैत्र नवरात्रि के दौरान माता वैष्णो देवी आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित, सुगम और सुखद बनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 21 मार्च को जम्मू मंडल द्वारा जम्मू और कटरा रेलवे स्टेशन पर एक वृहद अभियान आयोजित गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, श्री उचित सिंघल के कुशल नेतृत्व में जम्मू और श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सेवा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए।

इस अभियान में रेलवे सुरक्षा बल, टिकट चेकिंग स्टाफ और भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के स्वयंसेवकों ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाला।

मंडल में आयोजित इस अभियान की मुख्य विशेषताओं पर चर्चा करें, तो भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के स्वयंसेवकों ने प्लेटफॉर्म पर यात्रियों, विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगजनों को उचित मार्गदर्शन प्रदान किया।

टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा ट्रेनों और प्लेटफॉर्मों पर सघन चेकिंग की गई। यात्रियों को कतारों से मुक्ति दिलाने के लिए ‘रेलवन’ (RailOne) ऐप के उपयोग और डिजिटल भुगतान के लाभ बताए गए। चेकिंग स्टाफ ने यात्रियों को मोबाइल ऐप के माध्यम से टिकट बुक करने की प्रक्रिया समझाई।

उद्घोषणा प्रणाली (PA System) के माध्यम से यात्रियों से रेलवे संपत्ति को साफ रखने और केवल वैध टिकट (Valid Ticket) के साथ ही यात्रा करने की भावपूर्ण अपील की गई।

यात्रियों को मार्गदर्शन के लिए रेलवे स्टेशनों पर ‘हेल्पडेस्क’ भी लगाए गए।

नवरात्रि के दौरान यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए, चलाए गए अभियान पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया, “कि नवरात्रि के दौरान यात्रियों का दबाव काफी बढ़ जाता है। ‘रेलवन’ ऐप और स्काउट्स की सहायता से हम इस भीड़ को सुव्यवस्थित कर रहे हैं। हम यात्रियों से अपील करते हैं कि वे सुरक्षा नियमों का पालन कर रेलवे का सहयोग करें।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button