प्रमोद कुमार खत्री ने पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक का कार्यभार ग्रहण किया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जबलपुर : इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स (आईआरएसईई) वर्ष -1990 बैच की वरिष्ठ रेल अधिकारी प्रमोद कुमार खत्री ने रेलवे बोर्ड के आदेशानुसार 28 फरवरी 2026 को सेवानिवृत हुई पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय के स्थान पर रविवार 01 मार्च 2026 को पश्चिम मध्य रेल महाप्रबन्धक का कार्यभार ग्रहण किया है।

महाप्रबन्धक का कार्यभार ग्रहण करने से पहले खत्री को अपर महाप्रबंधक पश्चिम मध्य रेल एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (CLW) जैसे महत्वपूर्ण पदों के कार्य का अनुभव प्राप्त है। साथ ही रेल परिचालन, प्लानिंग, डिजाइन और नियंत्रण, रख-रखाव, निर्माण और विभिन्न परियोजनाओं में समृद्ध अनुभव भी प्राप्त है।

उन्होंने रेलवे के कामकाजी बुनियादी ढाँचे के विकास, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इलेक्ट्रिकल, आईटी आधुनिकीकरण, व्यवसाय विकास और सतर्कता, संरक्षा आदि विभिन्न क्षेत्रों में योगदान दिया है। रेल सेवा के दौरान उनके कार्य और नेतृत्व को विभिन्न मंचों पर सराहा गया भी किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button