उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने पूर्वी भारत में किया विस्तार : सिलीगुड़ी में शुरू किया रिटेल एसेट सेंटर

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, सिलीगुड़ी : पूर्वी भारत में अपनी उपस्थित को और मजबूत करते हुए, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (उज्जीवन एसएफबी) ने आज सिलीगुड़ी में अपना नया रिटेल एसेट सेंटर (आरएसी) शुरू किया है। यह नया केंद्र सिलीगुड़ी और आसपास के क्षेत्रों में व्यक्तियों और सूक्ष्म व लघु उद्यमों को किफायती आवास ऋण, माइक्रो मॉर्गेज और वाहन ऋण जैसी कई तरह की क्रेडिट सुविधाएँ उपलब्ध कराएगा।

लॉन्च पर बोलते हुए, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के हेड- इमर्जिंग बिज़नेस, उमेश अरोड़ा ने कहा, “सिलीगुड़ी में रिटेल एसेट सेंटर की शुरुआत पूर्वी भारत के ग्राहकों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता को उजागर करती है।”

उज्जीवन एसएफबी के पास लगभग 99.6 लाख ग्राहक हैं, जिनमें 3.8 लाख केवल ऋण ग्राहक, 52 लाख केवल जमा ग्राहक और 43.7 लाख ऐसे ग्राहक शामिल हैं, जो ऋण और जमा दोनों सेवाओं का लाभ लेते हैं। बैंक बचत और चालू खाते, सावधि व आवर्ती जमा, डिमैट और बीमा सेवाओं के साथ-साथ माइक्रोफाइनेंस, आवास, एमएसएमई, कृषि, वाहन और स्वर्ण ऋण जैसे विभिन्न उत्पाद भी प्रदान करता है।

विभिन्न जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उज्जीवन एसएफबी 10 लाख रुपए से 10 करोड़ रुपए तक के बिजनेस लोन, 5 लाख से 75 लाख रुपए तक के किफायती आवास ऋण, 3 लाख से 15 लाख रुपए तक के माइक्रो मॉर्गेज लोन, 25 हजार से 25 लाख रुपए तक के गोल्ड लोन और 26 हजार से 5 लाख रुपए तक के वाहन ऋण उपलब्ध कराता है। जमा पक्ष में बैंक प्रतिस्पर्धी ब्याज दरें देता है, जहाँ बचत खाते पर सालाना अधिकतम 7.25% तक और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सावधि जमा पर अधिकतम 7.95% तक ब्याज दिया जाता है।

इस तिमाही में बैंक ने 8,293 करोड़ रुपए का ऋण दिया, जो कि अब तक का सबसे अधिक ऋण है। परिसंपत्ति गुणवत्ता में भी सुधार हुआ और पोर्टफोलियो एट रिस्क (पीएआर) घटकर 3.98% रह गया, जबकि सकल एनपीए 2.39% रहा। वित्त वर्ष 26 की योजना के तहत बैंक ने इस तिमाही में 11 नई शाखाएँ शुरू कीं और यूनिवर्सल बैंकिंग लाइसेंस के लिए भारतीय रिजर्व बैंक में आवेदन किया है, जिस पर निर्णय की प्रतीक्षा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button