
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / मीरजापुर : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार जनपद मीरजापुर भ्रमण के दौरान अष्टभुजा निरीक्षण गृह सभागार में जनपद मीरजापुर के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यो व कानून व्यवस्था के प्रगति की समीक्षा कर जानकारी ली।
बैठक में उप मुख्यमंत्री ने जनपद के चतुर्मुखी विकास, प्रशासनिक कार्य प्रणाली, जनता की समस्याओ का निस्तारण व जन कल्याणकारी योजनाओं को लाभार्थियो तक पहुंचाने तथा कानून व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उप मुख्यमंत्री द्वारा एस0आई0आर0 कार्यो की प्रगति की भी जानकारी ली गई। बैठक में उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन द्वारा संचालित सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र/गरीब व्यक्तियो तक समय से पहुंचाए।

जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने एस0आई0आर0 प्रगति की जानकारी लेते हुए बताया कि जनपद में 98.2 प्रतिशत कार्य पूर्ण करा लिया गया है, शेष कार्य भी समय रहते पूर्ण करा लिया जाएगा।
उप मुख्यमंत्री द्वारा अष्टभुजा निरीक्षण गृह में प्रेस प्रतिनिधियो से वार्ता भी की गई। भ्रमण के दौरान बालेन्दु मणि त्रिपाठी, हेमंत सिंह, नितिन विश्वकर्मा, उदय सिंह पटेल, अशोक सिंह पटेल, दुर्गेश पटेल, शंकर सिंह चौहान के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी उपस्थित रहें। बैठक में उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सोहन लाल श्रीमाली, सदस्य विधान परिषद श्याम नारायण सिंह, विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक मड़िहान रमांशकर सिंह पटेल, विधायक मझवां श्रीमती शुचिस्मिता मौर्या, बृज भूषण सिंह, इंजीनियर राम लौटन बिन्द, अध्यक्ष जिला पंचायत परिषद राजू कनौजिया, विधायक घोरावल अनिल कुमार मौर्य, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्याम सुन्दर केसरी, सरोज कुशवाहा, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0 धर्मजीत सिंह, के अलावा अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहें।