उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गांधी और शास्त्री को अर्पित की आत्मिक व विनम्र श्रद्धांजलि

नीरजा चौहान, लखनऊ

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने सरकारी आवास 7-कालिदास मार्ग पर महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गांधी का पूरा जीवन ही एक संदेश है। मौर्य ने कहा है कि गांधी जी के विचार और उनका जीवन दर्शन आज भी प्रासंगिक है। हम सबको उनके जीवन दर्शन व सुकृत्यों से न केवल प्रेरणा लेनी चाहिए, बल्कि उसे आत्मसात भी करना चाहिए
उन्होंने कहा गांधी जी आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं। उनकी हर बात, हर काम प्रेरणा का संदेश है। वह संपूर्ण मानवता के प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं।कहा कि बापू के आदर्श हमें समृद्ध भारत बनाने का हमेशा मार्गदर्शन करते रहेंगे। गांधी जी ने सत्य और अहिंसा को अपना हथियार बनाया, वह सत्य और अहिंसा के पुजारी थे। कहा कि गांधीजी महान सोच वाले साधारण व्यक्ति थे।
कहा कि हम लोग संकल्प लें कि गांधी जी के बताए हुए मार्ग का अनुसरण करते हुए हम राष्ट्र के कल्याण व प्रगति के लिए सदैव समर्पित रहेंगे और गांधी जी के बताए हुए रास्ते का अनुगमन करते हुए मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करेंगे।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद आज आज लखनऊ में हजरतगंज मे गांधी आश्रम में पहुंचकर गांधी जी व शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पुष्पांजलि अर्पित की तथा
आत्मनिर्भर भारत के लिए खादी और हस्तशिल्प उत्पादों को अधिक से अधिक अपनाने की अपील की। उन्होंने यहां पर चरखा भी चलाया और खादी कपड़ों की खरीददारी भी किया।

मौर्य ने कहा है कि लाल बहादुर शास्त्री जी ने जय जवान -जय किसान का नारा देकर देश के जवानों और किसानों का सम्मान को बढ़ाया ।उनका सादगी भरा जीवन हम सबके लिए आज भी अपनी अनुकरणीय है।

Related Articles

Back to top button